ओबीसी का पृथक से स्पष्ट उल्लेख नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन किया गया

छत्तीसगढ़ :  ओबीसी राधेश्याम प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़, प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर कलिहारी, प्रदेश सहसचिव पुनेश्वर देवांगन,तहसील अध्यक्ष रोहित चंदनमलागर, भालू कुन्हा ग्रामीण अध्यक्ष प्रभु राम यादव,दीपक यादव, दुर्गेश साहू सौरभ सिन्हा द्वारा  सरकार द्वारा 14 अगस्त 2026 को प्रकाशित राजपत्र में बिंदु क्रमांक 10 में ओबीसी का पृथक से स्पष्ट उल्लेख नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। ओबीसी महासभा द्वारा राष्ट्रीय जनगणना 2027 में ओबीसी जातिवाद डाटा संकलन हेतु अनुसूची में संशोधन का अनुरोध भी किया गया और कहा गया कि भारत की संविधान में sc, St और ओबीसी को समान रूप से मान्यता प्राप्त है 

वर्तमान में जनगणना 2027 के हाउसहोल्ड एवं पर्सन शेड्यूल मेक केवल एससी और एसटी के लिए पृथक प्रावधान दिया गया है जबकि ओबीसी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इससे ओबीसी वर्ग का वास्तविक सामाजिक आर्थिक एवं जनसंख्या संबंधी आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाएगा जबकि नीति निर्माण आरक्षण व्यवस्था एवं कल्याणकारी योजनाओं के लिए यह डाटा अत्यंत आवश्यक है प्रदेश अध्यक्ष ने आगे अनुरोध किया कि राष्ट्रीय जनगणना 2027 के हाउसहोल्ड स शेड्यूल एवं पर्सन शेड्यूल में sc,st की तरह  ही ओबीसी वर्ग हेतु पृथक प्रावधान किया जावे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.