नशीले इंजेक्शन के प्रकरण में फरार आरोपी महेश नायक गिरफ्तार

चिरमिरी - पुलिस अधीक्षक  रत्ना सिंह (IPS), जिला एम.सी.बी. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चिरमिरी में नशीले इंजेक्शन के प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी आशीष जायसवाल, पिता स्व. रामलखन जायसवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी टिकरापारा बड़ा बाजार चिरमिरी के कब्जे से Rexogesic Buprenorphine Injection IP 26 नग एवं Avil Pheniramine Injection IP 26 नग, कुल 52 नग, कीमत लगभग ₹18,200 तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं मोबाइल सहित कुल ₹53,200 का मशरूका जप्त किया गया था। प्रकरण में आरोपी आशीष जायसवाल|

प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी महेश नायक, पिता राजू नायक, निवासी टिकरापारा, घटना दिनांक से फरार था। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी की तलाश एवं पतासाजी की जा रही थी। आरोपी महेश नायक को टिकरापारा से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी महेश नायक द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए नशीले इंजेक्शन छोटी बाजार कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखना बताया गया। आरोपी की निशानदेही पर गवाहों के समक्ष:

Rexogesic Buprenorphine Injection IP – 12 नग, प्रत्येक 02 एमएल, कुल 24 एमएल, कीमत लगभग ₹4,200/-
Avil Pheniramine Injection IP – 12 नग, प्रत्येक 10 एमएल, कुल 120 एमएल, कीमत लगभग ₹4,200/- कुल 24 नग नशीले इंजेक्शन, कीमत लगभग ₹8,400/- जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी महेश नायक को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.09.2026 को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक आर., आरक्षक सुरेश तिग्गा, सैनिक प्रमोद, सैनिक 158 रामजी गुप्ता सहित थाना चिरमिरी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला एम.सी.बी. पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

रिपोर्टर - मुस्ताक कुरैशी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.