कुछ किसानों द्वारा निधोना-नायगांव मुख्य सड़क पर अतिक्रमण; अठारह फुट चौड़ी सड़क घटकर आठ फुट रह गई
छत्रपती संभाजीनगर : जिले स्थित फुलंब्री तहसील में निधोना से नायगांव जाने वाली मुख्य सड़क पर किसानों द्वारा अतिक्रमण के कारण सड़क पर बिछी बजरी, डामर और मुरम पूरी तरह से गायब हो गई है। बारिश में सड़क के धंसने से आसपास के खेतों का पानी और मिट्टी सड़क पर जमा हो जाती है और उसे कीचड़ में बदल देती है। कई जगहों पर सड़क पर गड्ढे हैं, जिनमें घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे सरकार के सडक निर्माण में खर्च हुए लाखों रुपये बर्बाद हो जाते हैं।
सड़क के किनारे बसे किसानों ने पूरे गांव की सडक को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे कृषि उत्पादों का परिवहन और वाहनों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। आज किसानों ने सड़क के दोनों ओर झाड़ियाँ और कांटे लगाकर उसे पूरी तरह से घेर लिया है। बरसात के मौसम में स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती हैं, चूंकि यह गांव की मुख्य सड़क है, इसलिए बुजुर्गों और महिलाओं को रात में अस्पताल जाने के लिए असहनीय कष्ट सहना पड़ता है। यह सड़क महत्वपूर्ण बाजार, कॉलेज, उच्च शिक्षा और जिले और तहसील तक जाने का एकमात्र रास्ता भी है। यह सड़क पहले 18 से 20 फीट चौड़ी थी, लेकिन आज यह केवल छह से सात फीट चौड़ी रह गई है। कुछ किसानों ने इस सड़क पर तार के खंभे बांध दिए हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है। आज गांव में मुख्य सड़क होने के बावजूद एक भी वाहन नहीं गुजर सकता। एक साल पहले संबंधित विभाग में कई बार ज्ञापन देने के बावजूद संबंधित कार्यालय ने कोई ध्यान नहीं दिया। यदि सड़क पर अतिक्रमण जल्द से जल्द नहीं हटाया गया, तो पूरा गांव तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा। ऐसी जाणकारी एक ज्ञापन द्वारा दी गई हैं.
रिपोर्टर : फिरोज खान
No Previous Comments found.