छत्रपति संभाजीनगर में इस साल भी DJ मुक्त गणेशोत्सव; ढोल-ताशों को प्राथमिकता!
छत्रपति संभाजीनगर : सार्वजनिक गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्तालय की ओर से समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस साल भी गणेशोत्सव DJ मुक्त और पारंपरिक तरीके से मनाने पर सहमति बनी। पालकमंत्री संजय शिरसाट ने गणेश मंडलों से DJ के बजाय पारंपरिक ढोल-ताशों का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि DJ की तेज आवाज से आम नागरिकों को परेशानी होती है, इसलिए इस पर रोक होनी चाहिए। वहीं,गणेशोत्सव के दौरान शराब पीकर हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ऐसे लोगों को शराब उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात पालकमंत्री ने कही।
इस बीच,पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने कहा कि गणेशोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस की सभी टीमें मुस्तैद रहेंगी।
रिपोर्टर - शिवाजी तांबे
No Previous Comments found.