गर्लफ्रेंड को छोड़ने के लिए युवक ने चुराई बस, 130KM तक बिना लाइसेंस दौड़ाया वाहन

इश्क के किस्से आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन जर्मनी में एक 15 साल के लड़के ने जो किया, उसने सबको चौंका दिया। अपनी गर्लफ्रेंड को समय पर स्कूल पहुंचाने की जिद में उसने पूरी बस ही चुरा ली और बिना किसी लाइसेंस या ट्रेनिंग के करीब 130 किलोमीटर तक उसे चला डाला। हैरानी की बात ये रही कि उसने भीड़भाड़ वाले रास्तों पर बस को इतनी आसानी से चलाया, जैसे कोई अनुभवी ड्राइवर हो।

Teen Steals Bus, 130 km for Girlfriend

यह मामला Wiesbaden शहर का है, जहां 27 मार्च को लड़का सुबह करीब 6 बजे बस डिपो में घुसा और किसी तरह बस की मास्टर चाबी हासिल कर ली। शुरुआत में डिपो स्टाफ को लगा कि कोई ड्राइवर ड्यूटी पर बस लेकर गया है, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन दोपहर तक जब जांच हुई, तब पता चला कि बस चोरी हो चुकी है, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

15-Year-Old Teenager Steals Bus, Drives It 80 Miles to Take Girlfriend to  School

पुलिस ने बस में लगे GPS के जरिए उसे ट्रैक किया और पाया कि बस करीब 130 किलोमीटर दूर Karlsruhe पहुंच चुकी है। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस ने बस को रोका, तो यह देखकर चौंक गई कि ड्राइविंग सीट पर कोई प्रोफेशनल नहीं, बल्कि एक नाबालिग लड़का बैठा है। उस समय वह अपनी 14 साल की गर्लफ्रेंड को स्कूल से लेकर वापस लौट रहा था।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.