महाशिवरात्रि में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चिरमिरी के जगन्नाथ मंदिर में करेंगे दर्शन
चिरमिरी - महाशिवरात्रि पर्व के अवसर में चिरमिरी के पोंड़ी में स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन हो रहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रसिद्धि जगन्नाथ मंदिर का दर्शन करेंगे साथ ही लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी विकासखंड में स्थित जगन्नाथ मंदिर में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि,रथयात्रा (गुण्डिचा यात्रा) और दोनों नवरात्रों में भव्य मेला का आयोजन होता है। इन अवसरों पर विशेष पूजा-अर्चना, भंडारा और जसगीत का आयोजन किया जाता है। त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या यहाँ इकट्ठा होंते है यह जगन्नाथ मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है,बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान है। इसकी सुंदरता और अद्वितीय प्राकृतिक छटा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाती है। चिरमिरी का जगन्नाथ मंदिर राज्य की समृद्धि,विविधता और धार्मिक आस्था का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
रिपोर्टर - मुस्ताक कुरैशी


No Previous Comments found.