सरकार की नीतियों से किसान आत्महत्या करने पर हो रहा मजबूर - राजेंद्र यादव
चित्रकूट : चित्रकूट दिनांक 8/3/2024 को उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला कमेटी चित्रकूट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसौन्धा के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में किसान घाटे की खेती कर रहा है जिसके चलते आए दिन किसान आत्महत्या करने के लिए बेबस है इसलिए कि कृषि उत्पादन व फैक्ट्री उत्पादन के मूल्यों में सामंजस्य नहीं है फैक्ट्री उत्पादन में किसानों के उपयोग की सामग्री का दाम सन 1976 से अबतक 100 गुना से अधिक बढ़ गया है जब कि कृषि उत्पादन में फसलों का दाम 25 गुना तक ही बढ़ा है इस प्रदेश और देश में राज्य कर्मचारियों और केंद्रीय कर्मचारियों का 8 वां वेतन आयोग लागू हो गया है जब की इस देश में आजादी के बाद एक मात्र आयोग स्वामी नाथन आयोग बना जिसको आज तक लागू नहीं किया गया, स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सी 2 प्लस 50 % एम एस पी की गारंटी जबतक नहीं दी जाएगी तब तक किसानों की हालत सुधरेगी नहीं। किसान जागरण कार्यक्रम के तहत 9 ,10 मार्च को बांदा जनपद में किसान पंचायत होगी। कार्यक्रम में किसान सभा के प्रदेश प्रभारी व भाकपा के बरिष्ठ नेता रामचन्द्र सरस, भाकपा के जिला मंत्री अमित यादव , गाजीपुर के किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजदेव यादव, शारदा प्रसाद एडवोकेट ,चरण सिंह यादव, अजय मिश्रा जिला उपाध्यक्ष नौजवान सभा एवं ब्लाक मंत्री सदर किसान सभा गाजीपुर, मुलायम यादव ने संबोधित किया ।
अंत में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि चित्रकूट जिला किसान सभा का जिला संयोजक राम अवतार यादव को बनाया गया तथा केशव प्रसाद का जिला संरक्षक बनाया गया।
रिपोर्टर : रोहित कुमार सिंह

No Previous Comments found.