ग्राम पंचायत मारचंद्रा में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता के उपरांत ग्राम के विभिन्न मजरों का भ्रमण किया गया

चित्रकूट : जिलाधिकारी द्वारा विधायक मानिकपुर अविनाशचंद्र द्विवेदी के साथ ग्राम पंचायत मारचंद्रा में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता के उपरांत ग्राम के विभिन्न मजरों का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं माननीय विधायक मानिकपुर अविनाशचंद्र द्विवेदी ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों द्वारा सुलभ आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु चेकडैम कम रपटा चंद्रामारा-I, चेकडैम कम रपटा चंद्रामारा-II तथा चेकडैम कम रपटा शिवलिहा के निर्माण की मांग की गई।
ग्रामीणों की मांग के क्रम में जिलाधिकारी महोदय एवं माननीय विधायक मानिकपुर द्वारा अविनाशचंद्र द्विवेदी  मोटरसाइकिल से स्थल पर पहुंचकर प्रस्तावित रपटा स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी महोदय एवं माननीय विधायक जी ने ग्रामीणों की मांग को उचित पाया तथा उक्त तीनों रपटों के निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत शासन को शीघ्र प्रस्ताव प्रेषित करते हुए नियमानुसार निर्माण कार्य कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रिपोर्टर : रोहित कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.