जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यकम
चित्रकूट : विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं श्री अनिल प्रधान माननीय विधायक सदर की विधायक निधि एवं एडिप योजना के अन्तर्गत जनपद के 20 ऐसे दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गयी है जो कि 80 प्रतिशत से 100 प्रतिशत दिव्यांग है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० विधायक सदर श्री अनिल प्रधान जी के साथ श्री सुरेन्द्र यादव विधानसमा चित्रकूट एवं श्रीमती प्रियंका यादव जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चित्रकूट के कर कमलों से दिव्यांगजनों को 20 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वित्तरित की गयी है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती प्रियंका यादव जी के द्वारा कार्यकम में उपस्थित दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी गयी एवं मा० विधायक सदर श्री अनिल प्रधान जी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त दिव्यांगजनों का प्रोत्साहन किया गया अथवा अगले वित्तीय वर्ष-2026-27 में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को विधायक निधि से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया।
रिपोर्टर : रोहित कुमार सिंह
No Previous Comments found.