प्रियांशु उपाध्याय बने वस्त्र एवं सेवा कर अधिकारी,क्षेत्र में हर्ष
चित्रकूट : चित्रकूट जनपद के ग्राम पंचायत हनुवा निवासी प्रतिभाशाली युवा प्रियांशु उपाध्याय ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में सफलता प्राप्त कर वस्त्र एवं सेवा कर (GST) विभाग में निरीक्षक पद हासिल करने के उपरांत आज अपने गांव हनुवा पहुँचे जहां उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। क्षेत्रवासियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
प्रियांशु के ज्येष्ठ भ्राता विनोद उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सतत अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
परिजनों के अनुसार प्रियांशु प्रारंभ से ही अध्ययन में मेधावी रहे हैं तथा उनका लक्ष्य शासकीय सेवा में रहकर राष्ट्र की सेवा करना था, जिसे उन्होंने अपने अथक प्रयासों से साकार कर दिखाया है।
रिपोर्टर : डी.के मिश्र


No Previous Comments found.