मंदाकिनी सेवा का सम्मान- ओरछा राम महोत्सव में अजीत सिंह बने आकर्षण केंद्र

चित्रकूट - बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह का नाम पूरे आयोजन का केंद्र बन गया। मंदाकिनी नदी सेवा ओरछा की ऐतिहासिक धरती पर सजे पांच दिवसीय भव्य राम महोत्सव के समापन में जब संस्कृति, भक्ति और सामाजिक सरोकार एक मंच पर उमड़े, तब चित्रकूट के बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह का नाम पूरे आयोजन का केंद्र बन गया। मंदाकिनी नदी सेवा जैसे सतत सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जो उनके प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान देता नजर आया। यह सम्मान ललितपुर के तुवन मंदिर के महंत राम लखन दास जी महाराज द्वारा प्रदान किया गया। रुद्राणी कलाग्राम परिसर में

राम महोत्सव में सम्मानित होते अजीत सिंह फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला के संयोजन में आयोजित इस महोत्सव में रामलीला प्रशिक्षण, योग सत्र और अयोध्या से लंका तक की भव्य प्रदर्शनी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच से पुजारी विपिन बिहारी को भी सम्मानित किया गया, जबकि हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

संवाददाता - रोहित कुमार सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.