जिला अस्पताल बना चोरों का अड्डा,इलाज कराने आए गरीब की बाइक चोरी!
चित्रकूट - जिला अस्पताल में एक बार फिर बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। अस्पताल परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार बेखबर नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिला अस्पताल में बनी पुलिस चौकी में हमेशा ताला क्यों लटका रहता है?राजापुर क्षेत्र के सागवारा निवासी रामकरण अपनी बेटी का इलाज कराने सुबह करीब 8:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे थे। इलाज और अल्ट्रासाउंड कराने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। जिस जगह बाइक खड़ी की थी वहां सिर्फ खाली स्थान बचा था।
पीड़ित रामकरण ने रोते हुए बताया कि बाइक उन्होंने गांव के प्रधान से खरीदी थी, लेकिन अभी तक उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। गरीब परिवार से होने के कारण वह बेहद परेशान नजर आए। बात करते-करते उनकी आंखों में आंसू आ गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में पहले भी कई बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। अस्पताल में बनी पुलिस चौकी अक्सर बंद रहती है और वहां पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देते। ऐसे में मरीज और तीमारदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।जब इस मामले में चौकी प्रभारी अंशुल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह फिलहाल न्यायालय में हैं और पीड़ित को सुबह 8 बजे बुलाया गया है। अस्पताल में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल यह उठता है कि
जिला अस्पताल में सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है लगातार चोरी की घटनाओं के बाद भी चौकी में पुलिसकर्मी क्यों नहीं रहते?गरीब मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा कौन करेगा? जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही अब आम लोगों पर भारी पड़ रही है।
संवाददाता - रोहित कुमार सिंह

No Previous Comments found.