मनरेगा की हत्या कर मजदूरों को काम की गारंटी समाप्त
चित्रकूट -मनरेगा की हत्या कर मजदूरों को काम की गारंटी समाप्त करना चाहती है भाजपा सरकार-अमित
चित्रकूट: 15 मई 2026 उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन वी उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ग्रामीण के प्रादेशिक आवाहन पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की जिला इकाई चित्रकूट ने कांग्रेस यादव ए के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ो मजदूर कार्यकर्ता कैंप कार्यालय कचहरी कर्वी से चलकर तहसील मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन कर का. सुशील सिंह की अध्यक्षता में सभा किए।
सभा को संबोधित करते हुए का.अमित यादव एड ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर लागू करोड़ों मजदूरों को रोजी रोटी मुहैया कराने वाली दुनियां की सबसे बड़ी योजना " महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी ऐक्ट" को वर्तमान भारत सरकार अपनी मजदूर विरोधी नीतियों और महात्मा से घोर नफरत के कारण समाप्त कर " V B -- G RAM G " , " रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन ( ग्रामीण)" बिल को संसद में पास कर कानूनी अमलीजामा पहना कर मनरेगा की हत्या कर दी है मनरेगा योजना में सभी जाब कार्डधारी ग्रामीण मजदूरों को काम की गारंटी के साथ ही काम न मिलने की स्थिति में बेरोज़गारी भत्ता की भी गारंटी निहित थी और मनरेगा योजना में 90 प्रतिशत बजट भारत सरकार तथा 10 प्रतिशत बजट की व्यवस्था प्रान्तीय सरकारों को करना होता था, फिर भी सभी जाब कार्ड धारक मजदूरों को वर्ष में 100 दिन काम नहीं मिल पाता था, उसके ठीक विपरीत " रोज़गार और आजीविका मिशन गारंटी ( ग्रामीण) ऐक्ट में भारत सरकार को 60 प्रतिशत और प्रान्तीय सरकारों को 40 प्रतिशत बजट की व्यवस्था करनी होगी, यह भी कड़वा सच है कि प्रान्तीय सरकारें मारी कर्जों तले दबी हुई हैं, ऐसी स्थिति में प्रान्तीय सरकारें धन की व्यवस्था नहीं कर पायेंगी और भारत सरकार केन्द्रीय बजट से ज्यादा धन देनें से इन्कार कर देगी। दूसरी तरफ " VB -- G RAM G " ऐक्ट में कृषि के समय ग्रामीण खेत मजदूरों को 60 दिन काम नहीं मिलेगा। परिणाम होगा कि योजना धन के अभाव में अन्तिम सांस लेने लगेगी, आई. सी. यूं. में चली जायेगी और भारत सरकार को इस योजना को बन्द करने का आसान बहाना मिल जाएगा। ग्रामीण खेत मजदूर किंकर्तव्यविमूढ़ होकर तमाशा देखता रह जाएगा, उनकी आजीविका छिन जायेगी और भाजपा सरकार की मजदूरों को बेरोजगार व गुलाम बनाने की नापाक हरकत कामयाब हो जाएगी ।" V B -- G RAM G" विकसित भारत -- रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ( ग्रामीण) को जनहित में तत्काल रद्द किया जाए।मनरेगा जैसी दुनियां की सबसे बड़ी ऐतिहासिक योजना को तत्काल पुराने रुप में बहाल किया जाए। ग्रामीण खेत मजदूरों को काम न मिलने की स्थिति में मुआवजा दिया जाना अनिवार्य किया जाए।सभी ग्रामीण खेत मजदूरों को वर्ष में 200 दिन काम और 700 रुपए प्रतिदिन गारंटी सुदा न्यूनतम मजदूरी दिया जाए।सभी ग्रामीण खेत मजदूरों को 55 वर्ष की उम्र पूरी हो जाने के बाद 10,000 रुपए मासिक पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा योजना में भारत सरकार और प्रान्तीय सरकारों द्वारा दिए जाने वाली पुरानी बजट व्यवस्था को जारी रखा जाए कामरेड संदीप पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण खेत मजदूरों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ो, महिलाओं, अल्पसंख्यकों को सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीण खेत मजदूरों और आदिवासियों के प्राकृतिक संसाधनों जल, जंगल, जमीन को वापस दिये जाने की व्यवस्था किया जाए। साथ ही सभी ग्रामीण खेत मजदूरों को पक्का आवास के लिए 15 डिसमिल जमीन ओर 05 लाख रुपए दिया जाए
सुशील सिंह ने कहा कि धारा- 132 , ऊसर, बंजर, परती, नजूल, चारागाह, तालाब व भीटों पर सदियों से बसे ग्रामीण खेत मजदूरों को पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना उनके आशियानों को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्यवाही पर शीघ्र रोक लगाई जाए।
प्रदर्शन के बाद एसडीएम सदर कर्वी सौरभ यादव को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित विज्ञापन सोपा गया।
प्रदर्शन में राजधार विश्वकर्मा नाथू प्रसाद प्रदुम कुमार, जगदीश,संजय कुमार बृजभूषण सिंह कमलेश सिंह यादव,रामनरेश ,बिहारी लाल, हनुमान सिंह,रामबरन, हनुमान,भूषण, रामचरण जितेन लव कुश राजा बाबू सुग्रीव धर्मपाल दिनेश सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे
अमित यादव एड.जिला सचिव सीपीआई चित्रकूट व जिला संरक्षक उ.प्र. खेत मजदूर यूनियन चित्रकूट ।
संवाददाता=- रोहित कुमार सिंह चित्रकूट


No Previous Comments found.