पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई
चित्रकूट- चित्रकूट पुलिस जेष्ठ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर मंदाकिनी भवन सीतापुर में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा मेला में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई
आज दिनांक 15.05.2026 को जेष्ठ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु मंदाकिनी भवन सीतापुर में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकान्त राय की अध्यक्षता में मेला में तैनात पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस फोर्स अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात रहकर मेला को सकुशल संपन्न कराए। सभी पुलिस अधिकारी हैंडसेट लाउड हेलर अवश्य प्राप्त कर लें सभी पुलिस जोनल प्रभारी अपने क्षेत्र का भ्रमण करके जिन प्वांइंट पर ड्यूटी लगी है वह समय से ड्यूटी करें अगर कोई ड्यूटी के प्रति शिथिलता बरते तो उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए रिपोर्ट प्रेषित करें। पुरे पुलिस फोर्स को 03 जोन व 10 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 03 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 14 थाना प्रभारी निरीक्षक/निरीक्षक, 65 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 210 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल,56 महिला कांस्टेबल, 03 निरीक्षक/उपनिरीक्षक यातायात, 19 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल यातायात, 02 उ0नि0 एलआईयू, 06 हेड कान्सटेबल/कान्सटेबल एलआईयू,01 डॉग स्क्वायड,01बीडीएस, 01 एसचेक, पीएससी की एक कम्पनी फोर्स,एक प्लाटून फ्लड कम्पनी,की डियूटी लगाई गई है इस दौरान मेला में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संवाददाता रोहित कुमार सिंह चित्रकूट


No Previous Comments found.