ज्येष्ठ मास रूट डायवर्जन
चित्रकूट -सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 16.05.2026 को प्रस्तावित ज्येष्ठ मास “शनिश्चरी अमावस्या मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में दिनांक 15.05.2026 को प्रातः 05.30 बजे से दिनाँक 17.05.2026 की मध्यरात्रि 12.00 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर क्षेत्र में प्रवेश एवं आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा तथा समस्त प्रकार के नो इंट्री पास भी निरस्त रहेंगे ।
दिनांक 17.05.2026 के पश्चात आम जनमानस को सुगम व सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराये जाने एवं दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कर्वी नगर में दिनांक 18.05.2026 से 30 दिवस तक या नवीन आदेश दिये जाने की तिथि, जो भी पहले हो, निम्नांकित विवरण के अनुसार भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर क्षेत्र में प्रवेश एवं आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा -
क्र0सं0 स्थान प्रतिबंधित समय
1. लोढ़वारा मोड, राजापुर मार्ग प्रातः 05.30 बजे से 21.30 बजे तक
2. रेहुटिया (रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व) प्रयागराज रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.00 बजे तक
3. खोह (पुलिस लाईन तिराहा) मानिकपुर रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.00 बजे तक
4. शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर, सतना रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.30 बजे तक
5. बेड़ी पुलिया (मत्यगजेन्द्रनाथ धर्मकांटा) बांदा रोड प्रातः 05.30 बजे से 23.00 बजे तक
1. प्रातः 05.30 बजे नो इन्ट्री बैरियर्स से प्रवेश किये हुए भारी माल वाहन प्रातः06.00 बजे तक प्रत्येक
दशा में नो इन्ट्री क्षेत्र से बाहर निकल जायेगें ।
2. नगर में वैवाहिक / धार्मिक / त्यौहार / जुलूस / झांकी / शोभा यात्रा / राजनैतिक कार्यक्रमों आदि के दृष्टिगत नो इन्ट्री के समय में परिवर्तन किये जाने पर परिवर्तन की सूचना नो इन्ट्री बैरियर पर ही दी जायेगी ।
भारी एवं मध्यम माल वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान
1-प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहन-
बोड़ी पोखरी से सरैयां से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म0प्र0।
बोड़ी पोखरी से राजापुर से सरधुवा से कमासिन से बबेरू से बाँदा।
बोड़ी पोखरी से राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बाँदा।
बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी।
2-कौशाम्बी की ओर से आने वाले वाहन-
राजापुर से बोड़ी पोखरी से सरैयां से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म0प्र0
राजापुर से सरधुवा से कमासिन से बबेरू से बाँदा।
राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बाँदा।
3-बाँदा की ओर से आने वाले वाहन-
जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से कौशाम्बी।
जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज।
जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से बोड़ी पोखरी से सरैंया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म0प्र0।
जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से नांदी रोड से भौरी से प्रयागराज रोड।
4-सतना म0प्र0 (मारकुण्डी) की ओर से आने वाले वाहन-
मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज।
मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से सरधुवा से कमासिन से बबेरू से बाँदा।
मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बाँदा।
मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी।
5-सतना म0प्र0 (सोनेपुर रोड) की ओर से आने वाले वाहन-
हनुमान धारा से रजौला तिराहा से बड़ी पाटिन मारकुण्डी से मानिकपुर से सरैंया तिराहा से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज।
बड़ी पाटिन मारकुण्डी से मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी।
दो पहिया/चार पहिया हल्के वाहनों का डायवर्जन
बेड़ी पुलिया से जानकी कुण्ड एवं सतना की ओर जाने वाले वाहन-
बेड़ी पुलिया से मंदाकिनी नदी पुल से धनुष चौराहा से एलआईसी तिराहा से सोनेपुर रोड होते हुए जानकी कुण्ड एवं सतना म0प्र0 की ओर।
संवाददाता -रोहित कुमार सिंह चित्रकूट
C Newsभारत


No Previous Comments found.