सनातन के सम्मान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मैदान में
चित्रकूट : विगत दिनो चित्रकूट जिले के कर्वी नगर के धनुष चौराहा में मीरा भारती, रोहित पटेल, एवं उनके अन्य साथियों द्वारा बागेश्वर धाम के पूज्य संत श्री धीरेंद्र शास्त्री जी के प्रतीकात्मक चित्र और पुतले में जूते की माला पहनाकर जूते से मारा गया जिससे समस्त हिंदू जनमानस की आस्था को ठेस पहुंची है, समस्त हिंदू जनमानस में भयंकर रोष उत्पन्न है इनके द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने का संगीन अपराध किया गया है जिसके विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित पटेल की अगुवाई में प्रांत और जिले के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही के लिए कर्वी कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया।
संगठन के मुख्यत: प्रांत के धर्म यात्रा प्रमुख छेदीलाल जी, जिला मंत्री नीरज केसरवानी, जिला सह मंत्री सिद्धार्थ पांडे, जिला गोरक्षा प्रमुख सोनू मोदी,जिला सहसंयोजक शिवेंद्र सिंह, जिला सेवा प्रमुख कामता चतुर्वेदी, जिला धर्म यात्रा प्रमुख मनोज गुप्ता,
नगर उपाध्यक्ष जितेन्द्र जी, नगर सहसंयोजक नीरज करवरिया, नगर गौ रक्षा प्रमुख शिवांग करवरिया, देवेंद्र द्विवेदी आदि समस्त हिंदू जनमानस एकत्र था बजरंग दल के थे जुझारू जिला संयोजक अंकित पटेल ने कहा यदि उपरोक्त अपराधियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे
रिपोर्टर : रोहित कुमार सिंह

No Previous Comments found.