‎मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की संवेदनशील पहल – हादसे में मृत महिला के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता

‎चंद्रपुर - दर्दनाक सड़क हादसे में अपनी मां को खोने वाले रोहनकर परिवार की मदद के लिए राज्य के वन,सांस्कृतिक कार्य एवं मत्स्य पालन मंत्री तथा विधायक सुधीर मुनगंटीवार आगे आए हैं। ‎जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर के छोटा बाजार निवासी नीलिमा देवराव रोहनकर गोंडपिपरी में एक वास्तु कार्यक्रम से लौट रही थीं। इसी दौरान बीटीएस चौक पर एक ट्रक की टक्कर में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ‎चंद्रपुर वार्ड क्रमांक 7 जटपुरा के नगरसेवक रवि वामनराव लोनकर ने इस हादसे की जानकारी विधायक सुधीर मुनगंटीवार को दी। सूचना मिलते ही मुनगंटीवार ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और लॉयड्स मेटल्स कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक अमित जयसिंह से संपर्क कर पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

‎‎इसके बाद चंद्रपुर स्थित सरकारी विश्राम गृह में मृतका के पति देवराव रोहनकर, बेटी निरूपा और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई। इस दौरान लॉयड्स मेटल्स कंपनी की ओर से 10 लाख रुपये का चेक परिवार को सौंपा गया। ‎इस मौके पर विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि यह आर्थिक सहायता परिवार के दुख की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन इस कठिन समय में सरकार और समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। ‎इस पहल को लेकर क्षेत्र में मुनगंटीवार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

‎संवाददाता - गौतम मंडल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.