भुरकुंडा जंगल में हाईवा पलटी,सात लोगों के सवार होने की सूचना,थाना प्रभारी ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
चतरा : इटखोरी प्रखंड अंतर्गत भुरकुंडा जंगल में रविवार को एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस टीम ने हाईवा में फंसे और घायल लोगों को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर पुलिस के पहुंचने से घायलों को शीघ्र उपचार मिल सका।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हाईवा में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे। प्रारंभिक आशंका है कि वाहन अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। इटखोरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने लोगों की मदद से राहत कार्य को तेजी से पूरा कराया तथा यातायात को भी सामान्य कराया।
रिपोर्टर - सिन्धु सिंह
No Previous Comments found.