आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में साधना और आत्मज्ञान की ओर बढ़े पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह

बेंगलुरु - चतरा लोकसभा क्षेत्र के दो बार सांसद रहे श्री सुनील कुमार सिंह इन दिनों बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय आश्रम में प्रवास कर आध्यात्मिक साधना, आत्मज्ञान और जीवन को बेहतर बनाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। श्री सिंह विगत चार दिनों से आश्रम में अपने परिजनों के साथ ठहरे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने हैप्पीनेस कोर्स, सहज समाधि ध्यान कोर्स सहित आयुर्वेद के माध्यम से नाड़ी प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता की। इसके अलावा उन्होंने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के सान्निध्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

आश्रम में अपने अनुभव को साझा करते हुए पूर्व सांसद श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि “जीवन में यह मेरा पहला अवसर है, जब मुझे स्वयं के बारे में जानने और अपने भीतर झांकने का मार्ग मिला है।” उन्होंने कहा कि आश्रम का वातावरण व्यक्ति को बाहरी दुनिया की भागदौड़ से दूर ले जाकर आत्मचिंतन और आंतरिक शांति की ओर प्रेरित करता है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के व्यक्तित्व और आध्यात्मिक प्रभाव की प्रशंसा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि “गुरुदेव की आभा इतनी विशाल और प्रभावशाली है कि उनके दर्शन करते हुए ऐसा अनुभव होता है, मानो साक्षात भगवान शिव के किसी महान भक्त का दर्शन कर रहे हों।”

उन्होंने कहा कि गुरुदेव का संदेश केवल आध्यात्मिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि शांति, तनावमुक्त जीवन, सेवा, मानवीय मूल्यों और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। उनके सान्निध्य में बिताया गया समय जीवन को नई दृष्टि देने वाला अनुभव है। उल्लेखनीय है कि आर्ट ऑफ लिविंग का बेंगलुरु स्थित अंतरराष्ट्रीय आश्रम देश-विदेश से आने वाले साधकों के लिए ध्यान, योग, आध्यात्मिक ज्ञान, सेवा और आत्म-विकास का प्रमुख केंद्र है। श्री सुनील कुमार सिंह का यह प्रवास भी आध्यात्मिक अनुभव और आत्मचिंतन की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। उक्त सभी जानकारी ऑटो लिविंग के शिक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मुकेश कुमार पांडेय के द्वारा दिया गया।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.