बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, फिर चला पुलिस का डंडा! CJP मार्च से पहले हंगामा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च से पहले राजधानी में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की। भारी संख्या में समर्थक मौके पर मौजूद हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। CJP का संसद मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना तय था, लेकिन पुलिस की रोक के कारण इसकी शुरुआत में देरी हो गई। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका मार्च किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई है।

इस बीच, पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें सामने रखी हैं। उनकी पहली मांग है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करे। दूसरी शर्त के तहत CJP के प्रतिनिधिमंडल को संसद तक जाने की अनुमति दी जाए और सांसद इन मुद्दों को सदन में उठाने का भरोसा दें। तीसरी शर्त यह है कि यदि उनकी स्वास्थ्य स्थिति के कारण यह संभव नहीं हो पाता, तो सांसद सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर उन्हें यही आश्वासन दें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.