CJP का जंतर-मंतर पर धरना जारी, पीएम मोदी ने पेपर लीक पर दिया बड़ा संदेश

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर एक बार फिर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी बीच एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर राजनीति से बचने की अपील की और कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने बैठक में यह भी भरोसा दिलाया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के किसानों के हितों पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।

वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि सोमवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ कठोर व्यवहार किया। उनका कहना है कि इस घटना को देखने के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने का निर्णय लिया।

दीपके ने कहा कि आज संसद मार्च नहीं निकाला जा रहा है, क्योंकि पिछली कार्रवाई में छात्रों के साथ हिंसा हुई। उनके अनुसार, सरकार और पुलिस ने छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया, जबकि उनका संगठन छात्रों के हितों के साथ खड़ा है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.