CM हिमंत का वीडियो शेयर करने वाले पर एक्शन, बीजेपी ने पद से हटाया

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की असम इकाई ने अपनी सोशल मीडिया टीम के एक सह-संयोजक के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। विवादित वीडियो साझा करने के आरोप में पार्टी ने उन्हें उनके पद से हटा दिया है।

Assam will also send teams to Jharkhand to study 'two-three things':  Himanta Biswa Sarma - The Hindu

दरअसल, इस सोशल मीडिया सदस्य ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद खड़ा हो गया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया।वायरल वीडियो में सीएम हिमंत को कथित तौर पर राइफल से निशाना लगाते हुए और दो लोगों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया था। वीडियो में एक व्यक्ति टोपी पहने नजर आ रहा था, जबकि दूसरे की दाढ़ी थी। इस वीडियो के साथ “प्वाइंट ब्लैंक शॉट” लिखा गया कैप्शन भी विवाद की वजह बना।

CM हिमंत का वीडियो शेयर करने वाले पर एक्शन, बीजेपी ने पद से हटाया

वीडियो सामने आने के बाद पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचने की आशंका को देखते हुए बीजेपी की असम इकाई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदारी से हटा दिया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.