सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट, अब सेक्टर-150 केस की एसआईटी रिपोर्ट हो सकती है फाइनल!
सेक्टर-150 में हुई घटना की जांच कर रही एसआईटी अब तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपने में सफल नहीं हो पाई है। गुरुवार को भी एडीजी की अध्यक्षता में गठित यह विशेष जांच टीम मेरठ में ही रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए मंथन करती रही। अनुमान है कि इसी सप्ताह रविवार से पहले एसआईटी रिपोर्ट शासन को सौंप देगी, जिसके बाद इस मामले में शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एसआईटी के अध्यक्ष एडीजी भानु भास्कर ने एनबीटी को बताया कि फाइनल रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है और इसे जल्द से जल्द प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच टीम ने 20 जनवरी से नोएडा अथॉरिटी और घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच रिपोर्ट पांच कार्य दिवस में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। हालांकि, विभिन्न विभागों की लापरवाही के कारण एसआईटी ने पूरी घटनाओं की बारीकी से जांच की। टीम लगातार पांच दिन नोएडा में रहकर इस मामले की विस्तृत पड़ताल कर चुकी है।


No Previous Comments found.