53 के हुए सीएम योगी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून को 53 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा है- 'यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।'
सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं: अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है- 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुँचा रहा है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'
मायावती ने दी शुभकामना-
विपक्षी नेता मायावती ने लिखा है- 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें।'
दोनों डिप्टी सीएम ने दी बधाई-
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बधाई देते हुए अपने X हैंडल पर लिखा है- 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।' दूसरे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने लिखा है- 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूं।'
अपने जन्मदिन योगी ने बिल्व का पौधा लगाया-
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस-2025 और अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया। अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह बिल्व (बेल) का पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा स्मृति चिह्न भेंट किया।
No Previous Comments found.