सीएम योगी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए खोल दिया पिटारा

सीएम योगी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए खोल दिया पिटारा 

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा नीतिगत ऐलान किया है। राज्य ध्वजारोहण समारोह के दौरान सीएम योगी ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही एक नई और आधुनिक 'यूथ पॉलिसी' (युवा नीति) लागू करने जा रही है। यह नीति विशेष रूप से Gen-Z और Gen-Alpha की आकांक्षाओं, उनकी तकनीकी दक्षताओं और संभावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस नई युवा नीति के जरिए प्रदेश में युवाओं के कौशल,नवाचार और रोजगार को एक इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ नई ऊंचाई और मजबूती दी जाएगी।


​अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का युग तीव्र तकनीकी बदलावों का है। इसी को देखते हुए योगी सरकार राज्य को आधुनिक तकनीकों का हब बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निम्नलिखित क्षेत्रों में निवेश और बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार किया जा रहा है:

​आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग 

सेमीकंडक्टर निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स

​डेटा सेंटर और रोबोटिक्स

साइबर सिक्योरिटी और एग्रीटेक 

 

CM योगी की अगुवाई में गोरखपुर में तिरंगा यात्रा, ढाई किमी तक दिखा देशभक्ति का जनसैलाब - APN News Hindi

 

​मुख्यमंत्री के अनुसार, इन उभरते हुए क्षेत्रों में काम होने से न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर का निवेश यूपी में आ रहा है, बल्कि युवाओं के लिए करियर के आधुनिक और उच्च स्तरीय अवसर भी पैदा हो रहे हैं। वहीं प्रदेश से युवाओं के होने वाले पलायन पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था, लेकिन आज स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। आज उत्तर प्रदेश का युवा पलायन की समस्या से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। हमारी सरकार का संकल्प है कि राज्य के हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और सम्मानजनक रोजगार हो। हम एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहे हैं जहाँ युवाओं को अपने ही घर में अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है ताकि ​युवाओं को नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला विजन को पूरा किया जा सके। सरकार इस योजना के जरिए महत्वाकांक्षी युवाओं को अपना उद्योग या स्टार्टअप शुरू करने के लिए ब्याज-मुक्त और गारंटी-मुक्त ऋण उपलब्ध करा रही है। 


फिलहाल मेरा मानना है कि स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई यह घोषणा उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और तकनीकी परिदृश्य को बदलने में मील का पत्थर साबित होगी। पारंपरिक शिक्षा और कौशल विकास से इतर Gen-Z और Gen-Alpha जैसी नई पीढ़ियों को 21वीं सदी की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने का यह फैसला यूपी को देश की 'स्किल और टेक कैपिटल' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है और साथ ही साथ ये हताश होकर भ्रमित या आक्रोशित हो जाने वाले युवाओं की ऊर्जा को बेहतर दिशा देने का काम करेगा।  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.