कोबरा का मनाया जन्मदिन, केक लेकर पहुंचे लोग; फिर हुआ कुछ ऐसा, देखकर रह जाएंगे दंग

जन्मदिन का जश्न आमतौर पर घर-परिवार, दोस्तों या पालतू जानवरों के साथ मनाते हुए आपने कई बार देखा होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस मामले में बिल्कुल अलग है। वीडियो में कुछ लोग एक कोबरा के सामने केक रखकर उसका जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। जहरीले सांप के साथ इस तरह का सेलिब्रेशन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए।

कोबरा को बनाया बर्थडे बॉय! केक के सामने फन फैलाकर बैठा सांप, सेलिब्रेशन देख  हैरान रह गए यूजर्स - News18 हिंदी

टेबल पर बैठा दिखा फन फैलाए कोबरा

वायरल वीडियो में एक टेबल पर कोबरा दिखाई दे रहा है। सांप ने अपना फन फैला रखा है और उसके ठीक सामने एक केक रखा हुआ नजर आता है। आसपास मौजूद लोग तालियां बजाते हुए बर्थडे सेलिब्रेशन करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस पूरे दौरान कोबरा काफी शांत नजर आता है।

Cobra birthday celebrated by cutting cake in front of snake video goes viral on internet

वीडियो में लोगों का उत्साह भी साफ दिखाई देता है। वे कोबरा के सामने खड़े होकर ऐसे जश्न मनाते हैं, जैसे किसी इंसान या पालतू जानवर का जन्मदिन हो। सांप के साथ जन्मदिन मनाने का यह अनोखा अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद इसे बड़ी संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है, जबकि कमेंट सेक्शन में यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मिलिए किंग कोबरा से: एनिमल वर्ल्ड एंड स्नेक फार्म चिड़ियाघर में अगस्त महीने  का खास सांप।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'नाग भाई को हैप्पी बर्थडे।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि कहीं कोबरा को अपने हाथ से केक खिलाने की कोशिश न कर देना। वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने हैरानी भी जताई है।

बेहद जहरीला होता है कोबरा

कोबरा दुनिया के खतरनाक और विषैले सांपों में शामिल है। इसके जहर से इंसान के शरीर पर गंभीर असर पड़ सकता है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक, कोबरा जैसे जहरीले सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना चाहिए और चिकित्सकीय उपचार लेना चाहिए।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.