CJP नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को राहत, कोर्ट से रिहाई
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को रिहा कर दिया गया। तीनों को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी के बाद उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया कि वे एक साल तक शांति बनाए रखेंगे।
वकील रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए तीनों नेताओं की रिहाई की जानकारी दी। वहीं, CJP ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए लिखा, “आखिरकार दिल्ली पुलिस को अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा करना पड़ा। कॉकरोच कभी नहीं मरते।”
CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी
अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने तीनों को विमान से हिरासत में ले लिया था।
यूट्यूबर ध्रुव राठी भी रिहा
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। रविवार को उन्हें भी रिहा कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यदि ध्रुव राठी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए दोबारा जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें फिर से हिरासत में लिया जा सकता है।
दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। खबर के मुताबिक, 30 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए थे। राजधानी के 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट भी बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा, सात हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। CJP नेताओं और ध्रुव राठी की रिहाई के बाद अब इस मामले में आगे की गतिविधियों पर नजर बनी हुई है।

No Previous Comments found.