देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 94 हजार केस , 442 लोगो की हुई मौत

कोरोना  का  कहर लगातार  बढ़ता जा  रहा  है  , अब  कोरोना ने  अपनी  एक  लंबी  छलग मारी  है  जो  सीधे  बीजीपी  दफ्तर  पर  जा गिरि । जी हाँ  कोरोना  का   विस्फोट  अब  बीजेपी ऑफिस हुआ  है  , आगामी  विधानसभा चुनाव को लेकर  बैठके  जहां तेज हो  गई है  ऐसी  सभी  पार्टी की कोरोना  के सभी प्रोटोकाल  का  पालन करते हुए सभी का  कोरोना  टेस्ट  कराया  गया। जिसमें  42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए  ।

वही पिछले  कई दिनो  से बड़े  नेता  कोरोना  की  चपटे में  आ चुके  है ।  जिसमें  देश  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सांसद मनोज झा शामिल  है  ।  फिलहाल ये सभी   लोग क्वारंटाइन में हैं.

वही सबसे ज्यादा   कोरोना  का असर  महाराष्ट्र के मंत्रियों और विधायकों में  देखने  को मिल रहा  है  , बता दे महाराष्ट्र सरकार में अब तक 15 मंत्री और करीब 70 विधायक कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं.  दिल्ली में भी सीएम केजरीवाल कोरोना संक्रमण का शिकार हैं, ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर ने फिर राजनीतिक पार्टियों की मुसीबत कई गुना बढ़ा दी है।  

अब  ये मुसीबत  विधानसभा  चुनाव  में  कितना  असर  डालेगी  ये वक्त  बताएगा  .. फिलहाल  आइये  नजर  डालते  है  अन्य राज्यो के कोरोना  अपडेट  पर  .....

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 94 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 1,94,720 नए मरीज मिले हैं.

पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले टॉप के 5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. यहां कोरोना के 34,424 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 22 मौतें भी दर्ज की गई हैं। इस दौरान राज्य में 18,967 लोग रिकवर भी हुए हैं।

दूसरे नंबर  पर दिल्ली  है ,

दिल्ली में 24 घंटे के दौरान राजधानी में 21,259 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। सोमवार को यहां 19,166 नए केस मिले थे। इस दौरान 23 लोगों की मौत हुई है, जो 25 दिसंबर से शुरू हुई तीसरी लहर के दौरान किसी एक राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत हैं। 12,161 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। कुल एक्टिव केस 74,881 हैं, जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 15.90 लाख हो गई है।

तीसरी  नंबर  पर  पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल  24  घंटे  में 21,098  कोरोना  मामले सामने आए है  ।  पश्चिम बंगाल में मंगलवार को 21,098 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 8037 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल 19,936 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में भी कुल एक्टिव केस 1 लाख के पार पहुंच गए हैं। अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 2 हजार 236 हैं।

चौथे  नंबर  पर  तमिलनाडु

तमिलनाडु  24  घंटे  में 15,379 कोरोना मामले  सामने आए है  । वही   ठीक हुए  मरीजो  की संख्या 3043 है , 24  घंटे  20 लोगो  की  हुई  मौत  ।  अब तक 36,886 लोगों की हुई   मौत । यहां एक्टिव केसो की संख्या   75,083 हैं।

पांचवे नंबर  पर कर्नाटक

कर्नाटक  में 24  घंटे  में 14,473 नए मामले सामने आए हैं.  1356 लोग ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अब तक कुल  38,379 लोगों की मौत हो गई। 73,260 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। राज्य में मंगलवार को अकेले बेंगलुरु में ही 10,800 नए मामले पाए गए हैं।

वही  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अमरिंदर सिंह ने  ये जानकारी   खुद  एक ट्वीट करके  दी है  । अमरिंदर सिंह ने  लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं. मुझमें हल्के लक्षण हैं. उन्होंने कहा कि मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अपील है कि वे भी कोरोना की जांच करा लें. बता दें कि हाल ही में उनकी पत्नी परनीत कौर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं. कोरोना से जुड़ा हर अपडेट यहां जाने...

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.