सौतेली मां ने चार साल के मासूम को गर्म तवे पर बैठाया फिर धमकाया

Adarsh Kanoujia

इस दुनिया में मां के रिश्ते से बड़ा और कोई रिश्ता नहीं होता। बच्चे को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसलिए मां हर कठनाईयों को पार कर जाती है। और बच्चें भी खुद को मां के आंचल में सबसे ज्यादा महफूज समझते है। पर क्या हो जब मां ही अपने बच्चे के लिए असंवेदलशील और हैवान बन जाए। जी हां इस खबर में आपको एक ऐसी ही कलयुगी मां की करतूत बताएंगे जिसे पढ़कर आप दंग रह जाऐंगे।

दरअसल, घटना गाजियाबाद की है जहां सौतेली मां ने की खौफनाक करतूत सामने आई है। उसने  4 चाल के मासूम को गर्म तवे पर बैठा दिया, वजह इतनी सी थी की मासूम ने लड्डू चुरा लिया था इस बात पर वो इस कदर आग बबूला हो गई कि उसने क्रुरता की सारी हदे पार कर दी। यह घटना 30 जनवरी की बताई जा रही है, लेकिन डर की वजह से बच्चे ने किसी को कुछ नहीं बताया। मामला शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र का है।

सौतेली मां ने जबरन मासूम को गर्म तवे पर बैठा दिया जिससे वह बुरी तही झुलस गया इसके बाद सौतेली मां ने डरे सहमे बच्चे को  धमकाया और कहा कि  वह अपने पिता को कुछ ना बताए। लेकिन पिता ने बच्चे के शरीर पर जले के निशान देखे तो सारी बात सामने आई। पिता ने तुरंत आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी  मां को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी है। वह दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। उसका दो साल पहले अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिससे उसका चार साल का बेटा है। आठ महीने पहले उसने काजल नाम की युवती से दूसरी शादी कर ली थी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.