इन आसान तरीको से कर सकते हैं घर पर क्रिसमस की सजावट..जाने

BY CHANCHAL RASTOGI
क्रिसमस का दिन जल्द ही हमारे दरवाजो पर दस्तक देने वाला हैं..जिसको लेकर देश भर में ख़ुशी की लहर दिखाई दे रही हैं..यह दिन दुनियाभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए सजावट एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, जो घर को महकाने और त्योहारी माहौल को और भी मनमोहक बनाने में मदद करती है। यदि आप 25 दिसंबर के लिए सजावट करना चाहते हैं, तो यहां कुछ तरीकों के बारे में जानिए:
1.एक थीम करें डिसाइड:
आप एक कलर की थीम को डिसाइड करके भी अपनी घर की सजावट कर सकते हैं। अगर आप बहुत यूनिक तरह से सजावट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप क्रिसमस ट्री को भी सजा सकते हैं। इसके अलावा आप पूरे कमरे को एक अलग लुक देने के लिए फैमिली फोटोज भी कई सारी लगा सकते हैं। फैमली फोटो को अलग-अलग फ्रेम में भी आप कर सकते हैं और फिर उन फ्रेम को आप क्रिसमस ट्री के आसपास भी सजा सकते हैं। इस तरह की सजावट आपके मेहमानों को भी बेहद पसंद आएगी और यह सजावट का नया तरीका भी होगा। इसके अलावा आप कई सारे गिफ्ट आइटम्स को भी अपने कमरे में रख सकते हैं।
2 वॉलपेपर देगा न्यू लुक:
आप चाहें तो मार्केट से एक वॉलपेपर ला सकते हैं जो क्रिसमस से संबंधित हो। आपको बता दें कि आप कमरे में वॉलपेपर पर भी कई तरह से सजावट कर सकते हैं। आप कई सारे रेड रिबन और क्रिसमस में यूज होने वाले डेकोरेटिव आइटम्स से भी सजावट कर सकते हैं। अलग-अलग तरह की वॉलपेपर से आप अपने घर के हर रूम को एक यूनिक लुक दे सकते हैं। इस तरह की सजावट देखने में बहुत सुंदर और यूनिक लगती है। इसके अलावा आप कई सारी रंग-बिरंगी कैंडल्स से भी अपना घर सजा सकते हैं और पुरानी कांच को बोतलों को पेंट करके उसके अंदर कैंडल्स रख सकते हैं। यह दिखने में बहुत सुंदर लगेगा।
3 फायर प्लेस को सजाएं:
घर की सजावट के साथ-साथ आपको फायर प्लेस को भी सुदंर तरह से डेकोरेट करना चाहिए। इसके अलावा आपको सीढ़ियों के बॉर्डर को भी फूलों से सजाना चाहिए। आपको बता दें कि सीढ़ियों पर आप रिबन का यूज करके भी सजावट कर सकते हैं।आप दो रंग जैसे लाल और व्हाइट का यूज कर सकते हैं। इन दोनों रंगों से क्रिसमस पर की हुई सजावट बहुत सुंदर लगती है। आप कई रेथ को सीढ़ियों की बाहरी तरफ लगा कर सजावट कर सकते हैं। इसके अलावा आप कई तरह की लाइट्स का यूज करके अपने घर को सजा सकते हैं। आप फेयरी लाइट्स या फिर डिस्को लाइट से भी सजावट कर सकते हैं।
No Previous Comments found.