ईको (EECO) कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई
दाहोद : गुजरात के दाहोद ज़िले,धनपुर तालुका,ग्राम पिपेरो में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ईको (EECO) कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई। घायलों की स्थिति और नुकसान की जानकारी अभी जुटाई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है, जांच जारी है।
रिपोर्टर : सुरेश भाई

No Previous Comments found.