गुजरात राज्य के दाहोद जिले में दाहोद रेलवे कॉलोनी में जर्जर मकानों को तोड़ने के ठेके में नियमों को लेकर सवाल
दाहोद : दाहोद रेलवे विभाग के परिसर में जर्जर मकानों को तोड़ने का ठेका दिया गया है। आरोप है कि मकानों को तोड़ने के बाद निकलने वाले सामान और मटेरियल का सीधे तौर पर बिक्री किया गया।लेकिन मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मकानों की नींव और पायों को भी खोदकर निकालने का काम शुरू कर दिया गया, जबकि इसके लिए रेलवे विभाग की ओर से किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही ठेकेदार द्वारा लगाए गए कर्मचारियों ने तत्काल काम बंद कर दिया।
रिपोर्टर : सोलंकी रोहित
No Previous Comments found.