पाकिस्तान की चाल: 'Dance of the Hillary' से बड़ा डिजिटल हमला, अलर्ट रहें

जब सरहद पर मंशा नाकाम रही, ड्रोन भेजने की चालें विफल हो गईं, तो अब पाकिस्तान ने एक नई दिशा में वार करने की साजिश रच ली है — इंटरनेट के जरिए भारत पर साइबर अटैक का प्लान तैयार किया गया है। इस बार जंग डिजिटल मोर्चे पर लड़ी जा रही है और हथियार बना है एक खतरनाक वायरस: Dance of the Hillary।

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान इस वायरस को एक फाइल के रूप में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स जैसे व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक और ईमेल के जरिए भारतीयों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। फाइल दिखने में सामान्य होती है, लेकिन जैसे ही कोई यूज़र उस पर क्लिक करता है, बड़ा नुकसान होना तय है।

Dance of the Hillary क्या है?

यह कोई आम वायरस नहीं है। यह एक ऐसा मैलवेयर है जिसे वीडियो या डॉक्यूमेंट फाइल के रूप में सर्कुलेट किया जा रहा है। एक बार अगर यह आपके डिवाइस में एक्टिव हो गया, तो आपकी पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और जरूरी फाइलें हैकर्स के पास पहुंच सकती हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि आपको tasksche.exe नाम की कोई संदिग्ध फाइल दिखे, तो उसे बिल्कुल भी न खोलें।

इस साइबर हमले से कैसे बचें?

डिवाइस में एक भरोसेमंद और अपडेटेड एंटीवायरस इंस्टॉल रखें।

अपने ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें।

किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।

मजबूत और यूनिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें।

ऐप्स केवल आधिकारिक और सुरक्षित प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें।

अगर गलती से क्लिक कर दिया तो क्या करें?

अगर आपने अनजाने में किसी संदिग्ध फाइल पर क्लिक कर दिया है और आपके सिस्टम में कोई गड़बड़ी या नुकसान हुआ है, तो घबराने की बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.