गलत नीतियों के कारण अपराधियों को रोजगार और शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी
दंतेवाड़ा : लेबर पार्टी ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद के प्रत्याशी महेश स्वर्ण “एबोरिजिनल ट्राइब्स” ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार और भारत सरकार की वर्तमान नीतियाँ बस्तर के युवाओं को भारी अन्याय की ओर धकेल रही हैं।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि—
अपराध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को सरकार विभिन्न पुनर्वास योजनाओं के नाम पर रोजगार उपलब्ध करा रही है,
लेकिन वर्षों तक पढ़ाई-लिखाई करने वाले बस्तर के सीधे-साधे और मेहनती युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हैं।
महेश स्वर्ण ने कहा कि सरकार का यह संदेश खतरनाक है कि—
“गलती करने के बाद सरकार नौकरी देती है, लेकिन ईमानदारी से पढ़ाई करने के बाद युवाओं को कुछ नहीं मिलता।”
उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा और बेरोजगार युवक-युवतियाँ आज दोहरी पीड़ा झेल रहे हैं—
1. शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी रोजगार नहीं,
2. गलत नीतियाँ जो अच्छे युवाओं को भी गलत रास्ते पर धकेल रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शासन-प्रशासन सिर्फ वादे कर रहा है, जमीन पर कार्य शून्य है।
न कौशल विकास का असर दिख रहा है
न उद्योग-स्थापना की नीति
न भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता
न स्थानीय युवाओं के लिए सुरक्षित आरक्षण
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते इन जनविरोधी और युवा-विरोधी नीतियों को नहीं बदलती, तो आने वाले समय में
युवा पीढ़ी में गलत संदेश जाएगा और सामाजिक असंतोष बढ़ेगा।
महेश स्वर्ण ने मांग की:
1. स्थानीय युवाओं के लिए अनिवार्य रोजगार नीति लागू हो।
2. बस्तर में उद्योग-स्थापना के साथ स्थानीय नियुक्ति को कानूनी मजबूती दी जाए।
3. शिक्षित बेरोजगारों के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और वार्षिक रोजगार कैलेंडर लागू किया जाए।
4. पुनर्वास नीति का दुरुपयोग बंद कर केवल जरूरतमंद और योग्य को सहायता दी जाए।
अंत में उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी ऑफ इंडिया युवाओं के साथ अन्याय को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी और इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।
जारीकर्ता:
महेश स्वर्ण “एबोरिजिनल ट्राइब्स”
प्रदेश अध्यक्ष, लेबर पार्टी ऑफ इंडिया – छत्तीसगढ़
रिपोर्टर : ए आर कर्मा

No Previous Comments found.