बस्तर महान शहीद वीर गुण्डाधुर भूमकाल 116 वीं स्मृति दिवस
दंतेवाड़ा : ग्राम पंचायत हिरानार में भूमकाल स्मृति दिवस 116 वीं वर्षगांठ बनाया गया जिसमें सभी समाज के समाज प्रमुख ग्राम हीरानार के सरपंच रवि कश्यप, राजेश नाग ,गणेश यादव ,संतोष सेठिया ,अजय शिवहरे ,कोरकोट्टी सरपंच विजय कश्यप ,मनीराम उजी, वैशु मंडावी लुदरू नाग, कुरसोराम मौर्य ,श्रीमती अंती वेग ,शांति दीदी ,दिनेश्वरी मांझी ,सुश्री बुदरी ताती ,छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष राजाराम वटृटी, ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर भारद्वाज उपाध्यक्ष जसवीर नेगी व ग्राम के गायता ,पेरमा पुजारी शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता धुरवा समाज के जिला अध्यक्ष जयराम कश्यप के द्वारा की गई। साथ ही दिनांक 10.02.2026 को बस्तर के ऐतिहासिक महान भूमकाल दिवस मेढका डोबरा दन्तेवाड़ा में होना प्रस्तावित है जिसमें धुरवा समाज, धाकड़ समाज,माड़िया, कलार,राउत,हल्बा, महारा,घसिया, घड़वा, कुम्हार, सोनार, सोनार,दोरला,कोया,परजा,कायस्त, क्षत्रिय,ब्राम्हण, आदि समाज के समस्त लोगो द्वारा कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है, जिसमें जिले के लाखों में तादाज ब्लाक मुख्यालय में आदिवासी भाई-बहन,बुर्जुग, नौजवान, उपस्थित होकर मूल संस्कृति प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम में में सास्कृतिक कार्यक्रम, पारम्पारिक खेल, तीरदांजी प्रतियोगिता, कासन ढोल,लोक नृत्य, कर्मा नृत्य, सैनिक नृत्य, नाट नृत्य, नाट नृत्य आदि प्रतियोगिता किया जावेगा। तथा दिनांक 22.02.2025 को फुटबॉल ग्राउण्ड बचेली बैलाडिला में उद्द्धबोधन कार्यक्रम कर समापन होगी।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा


No Previous Comments found.