40 नोडल अधिकारियों खनन प्रभावित और दूरस्थ गांवों में लगी अधिकारियों की ड्यूटी
दंतेवाड़ा : जिले के खनन प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विकासखंड दंतेवाड़ा एवं कुआकोण्डा क्षेत्र के अंतर्गत 40 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई। इन अधिकारियों को विभिन्न ग्रामों में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर वस्तुस्थिति का आकलन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में कलेक्टर ध्रुव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों में जाकर ग्रामीणों से खुलकर चर्चा करें और उनके दैनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों को समझें। उन्होंने कहा कि गर्मी, बरसात और ठंड के मौसम में ग्रामीणों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसका प्रत्यक्ष अनुभव और जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। साथ ही छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के लिए भी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा गया।
कलेक्टर ने विशेष रूप से पेयजल, बिजली, राशन वितरण, स्वास्थ्य सुविधाएं, बुजुर्गों के लिए आवश्यक उपकरण तथा अन्य बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों से संवाद के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की भी पहचान कर त्वरित समाधान की कार्यवाही की जाएगी।
इसमें इन अधिकारी कि लगाई ड्यूटी कड़मपाल क्षेत्र विवेक चन्द्रा, अनुविभागीय अधिकारी (रा०), बड़ेबचेली, कोड़ेनार क्षेत्र लोकांश एल्मा, अनुविभागीय अधिकारी (रा०), दंतेवाड़ा, मदाड़ी क्षेत्र राजीव जेम्स कुजुर, डिप्टी कलेक्टर, दंतेवाड़ा, पेरपा क्षेत्र राजीव कुमार नाग, सहायक आयुक्त, आ.वि.वि., दंतेवाड़ा, हिरोली क्षेत्र सूरज पंसारी, उप संचालक, कृषि विभाग, दंतेवाड़ा, पुरंगेल क्षेत्र आर. के. बेक, कार्य. अभि., जल संसाधन विभाग, दंतेवाड़ा, पीरनार क्षेत्र तरूण देशमुख, उपसंचालक पंचायत, दंतेवाड़ा, दुगेली क्षेत्र वैभव देवांगन, कार्य.अभि.प्रा.ग्रा.स.यो. अभि, दंतेवाड़ा, मड़कामीरास, सचिन कुमार घृतलहरे, खाद्य निरीक्षक, गुमियापाल, डिप्रोशन बंजारा, विषय विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केन्द्र गीदम, आलनार, जगदीश कुमार, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, चोलनार, रविकांत भारद्वाज, सहायक अभियंता, केडा विभाग, बड़ेपल्ली, गौरव पाटले, जिला परिवहन अधिकारी, गमावाड़ा, जे. केरकेट्टा, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, भांसी, हरिश गौतम, जिला मिशन समन्वयक, पेरोकमेली, श्रीमती मीना मण्डावी, सहायक संचालक, उद्यानिकी विभाग, झिरका, प्रमेन्द्र समरथ, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), मसेनार, रविशंकर नेताम, सहायक महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धुरली, डॉ. श्यामा मालवीय, उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग, मेलसनार, प्रदीप सिंह, सहायक खेल अधिकारी, क्ुहचेपाल, मुन्ना कश्यप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कुआकोण्डा, बड़े कमेली, केजाराम पटेल, नायब तहसीलदार कुआकोण्डा, पाढ़ापुर, ओमप्रकाश, प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र गीदम, पीना बचेली, महेश कश्यप, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, बेनपाल, संतोष ध्रुवे, तहसीलदार बड़े बचेली, दुगेली, आशीष वर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, नेरली, गिरीश तिवारी, सीएमओ बारसूर, बेहनार (दूरस्थ ग्राम), दीपक ठाकुर, आबकारी अधिकारी, नीलावाया, देवेन्द्र आर्मी, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जबेली, परीक्षित मंडावी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, रेवाली, तालिब खान, उप अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, बुरगुम, अशोक कुमार नेताम, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गीदम, बर्रेम, नरेन्द्र चौहान, उप अभियंता, जल संसाधन उपसंभाग, पुजारीपाल, निखिल कंवर, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अरबे, एम.के. कुरेटी, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मुलेर, अरूण कुमार नायक, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग बचेली, नहाड़ी, बी.आर. कांगे, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कुआकोंडा ककाड़ी, संबंधित अधिकारी की नियुक्ति, पोटाली, दीपक बघेल, सहायक मत्स्य अधिकारी, मेटादरभा, योगेश उइके, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कटेकल्याण शामिल है। इससे खनन प्रभावित और दूरस्थ गांवों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और शासकीय योजनाओं की पहुंच में निश्चित रूप से सुधार होगी। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा


No Previous Comments found.