खनन प्रभावित शिविर का आयोजन रहा क्षेत्र एवं दूरस्थ ग्राम पंचायत दुगेली में
दंतेवाड़ा- वैभव देवांगन कार्य आभि, प्रा, ग्रा,स,यो , अभि दंतेवाड़ा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रशासन गांव की ओर” अभियान ने दूरस्थ और खनन प्रभावित क्षेत्रों में नई ऊर्जा का संचार किया है। इस विशेष पहल के अंतर्गत पंचायत स्तर के आठ पारा के लोग जहां उन्होंने गांव-के पंचायत भवन में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।
इस चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, शासकीय योजनाओं का लाभ, प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारी ने प्रत्येक आवेदन और शिकायत को गंभीरता से दर्ज किया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जटिल प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ जिला स्तर पर निराकरण हेतु अग्रेषित किया गया। गांव की पगडंडियों रोड पर चलकर ग्रामीणों के पास पहुँचा प्रशासन इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यही रही कि अधिकारी स्वयं दुर्गम रास्तों से होते हुए गांवों तक पहुंचे और जमीनी स्तर पर हालात का अवलोकन किया। सरपंच विजय कर्मा सचिव श्रीमती प्रियंका दीवान रोजगार सहायक मनोज कर्मा पंच एवं सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे.
रिपोर्टर दंतेवाड़ा -ए आर कर्मा

No Previous Comments found.