12 पंचायत के खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला क्षेत्र से प्रभावित गांव बारा पंचायत के साथ खेल प्रतियोगिता चल रहा है जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम और जनपद उपाध्यक्ष रमेश गावडे जी ने पीता काटकर किया शुभारंभ
ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए 12 पंचायत के खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष और जनपद उपाध्यक्ष ने पीता काटकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस प्रतियोगिता में 12 पंचायत के युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, और अन्य खेल शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हमें अपने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए।
जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपने खेल कौशल को दिखाने का अवसर मिलता है और वे अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।
इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके बीच तालमेल बढ़ाने के लिए किया गया है। तीन दिवसीय तक चलने वाला समस्त ग्राम पंचायत दुगेली कमेली नेरली गमावाडा मसेनार मोलसनार गजेनार बैनपाल पाढापुर बडे बचेली सरपंच सचिव पंच एवं सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा


No Previous Comments found.