परिवहन संघ BTOA के कार्य प्रणाली पर आवश्यक जांच बैठाने का आश्वासन दिया

दंतेवाड़ा - जिला धुरवा समाज दंतेवाड़ा के द्वारा दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा गया है उक्त ज्ञापन में जिला दंतेवाड़ा में भूमकाल स्मृति दिवस वृहद जनसंख्या में 116 वर्षगांठ मनाया गया इस साल के भूमकाल स्मृति दिवस में भूमकाल के महानायक स्वतंत्रता सेनानी क्रांति वीर अमर शहीद  गुंडाधुर के वीर गाथाओं एवं उनके द्वारा देश में हित में किए गए कार्यों का वर्णन किया गया। इस कार्यक्रम में तहसील कटेकल्याण, कुआकोण्डा, गीदम, बारसूर, दंतेवाड़ा व बचेली एवं अन्य जिलों  के अनेक ग्रामों के लोगों ने अपनी उपस्थिति देने का आश्वासन दिया था जिनके लिए वाहनों की व्यवस्था हेतु जिले के एकमात्र परिवहन संघ BTOA से सहयोग हेतु कहा गया था जिसमें BTOA ने ग्रामीणों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए सहमति दिया था किंतु कार्यक्रम के दिन परिवहन संघ  सहयोग से मुकर गया।   जिसके कारण  भूमकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम प्रभावित हुआ।  BTOA  परिवहन संघ दंतेवाड़ा जिले की एकमात्र परिवहन संघ है जो अपने वाहनों से लौह अयस्क परिवहन करती है और अधिक आय अर्जित करती है किंतु स्थानीय रोजगार एवं सहयोग जैसे कोई कार्य नहीं करती है जिस कारण निम्न बिंदुओं पर आवश्यक जांच एवं कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौपा गया 1. BTOA  परिवहन संघ स्थापना से लेकर अब तक के आय व्यय की जांच किया जावे ।

2.  इसी BTOA  परिवहन संघ में दीगर प्रांत से आए लोगों को BTOA अध्यक्ष द्वारा मनमानी ढंग से सदस्यता प्रदान की गई है जांच किया जाए 
3.BTOA  परिवहन संघ में लगे अन्य जिलों के वाहनों की जांच किया जावे 
4.BTOA  परिवहन संघ मैं नवीन सदस्यता किन माध्यम से दिया गया उसे माध्यम की जांच किया जावे 5. BTOA  परिवहन संघ मे नवीन सदस्यता  जब दिया जाता है तो ग्राम सभा , स्थानीय मूल समाज की सूचना नहीं दिया जाता है जिससे बेरोजगारी बढ़ती है के संबंध BTOA  परिवहन संघ द्वारा अगर कोई सदस्यता दी गई हो बिना ग्राम सभा के उसकी जांच किया जावे.6. दंतेवाड़ा जिला एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां पेसा एक्ट लागू है जहां कोई भी स्थानीय संघ या समिति बनती है तो उसका पदेन अध्यक्ष आदिवासी सदस्य होता है किंतु BTOA  परिवहन संघ का पदेन अध्यक्ष आदिवासी वर्ग से नहीं है जो पेसा एक्ट के नियमों का उल्लंघन किया है जिसकी जांच किया जावे।

7.BTOA द्वारा आदिवासियों की भूमि में  कब्जा कर भवन का निर्माण कराया गया व ट्रको को आदिवासियों के वन भूमि पर अवैध पार्किंग किया जा रहा है है इसके संबंध में जिला प्रशासन को BTOA के ऊपर आवश्यक कार्रवाई करने एवं दोषी पाए जाने पर दंड देने हेतु ज्ञापन सौपा गया। जिस पर माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा  जिला धुरवा समाज  दंतेवाड़ा को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया

रिपोर्टर - ए आर कर्मा  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.