कलेक्टर के नाम से फर्जी नंबर से संदेश भेजने का मामला, कलेक्टर ने लोगों को किया सतर्क

बडे बचेली : कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव के नाम का दुरुपयोग करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी कॉन्टैक्ट नंबर से कुछ लोगों को संदेश भेजने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री ध्रुव ने स्पष्ट किया है कि उक्त नंबर उनका नहीं है और न ही उनके द्वारा किसी प्रकार का संदेश भेजा गया है।

कलेक्टर  ध्रुव ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी नंबर या संदेश पर ध्यान न दें और किसी प्रकार की सहायता या जानकारी साझा न करें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर ध्रुव ने नागरिकों से साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश के झांसे में न आएं और सतर्कता बरतें।

रिपोर्टर : जी एल मरावी 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.