साइबर फ्रॉड अलर्ट: दंतेवाड़ा कलेक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश

दंतेवाड़ा : सावधान रहें, दंतेवाड़ा कलेक्टर IAS देवेश कुमार ध्रुव के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी WhatsApp नंबर (+84582752562, वियतनाम से जुड़ा बिजनेस अकाउंट) से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। स्कैमर मीटिंग में व्यस्त होने का बहाना बनाकर पैसे ट्रांसफर करने की मांग कर रहे हैं।

कलेक्टर  ध्रुव ने खुद स्पष्ट किया है कि यह उनका नंबर नहीं है। किसी भी ऐसे मैसेज पर विश्वास न करें और तुरंत जिला प्रशासन से शिकायत करें। अगर जिले के कलेक्टर जैसी हाई-प्रोफाइल पर्सनालिटी भी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता, लोकल व्यापारियों और छोटे कारोबारियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? शासन-प्रशासन को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए – साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करें, जागरूकता अभियान चलाएं!
अगर आपके साथ ऐसा हुआ है, तो कमेंट में शेयर करें।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.