अग्निवीर थल सेना भर्ती 2026 लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं 6 अप्रैल से
दंतेवाड़ा - अग्निवीर थल सेना भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती की लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह ऑनलाइन कक्षाएं 6 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होंगी, जिनमें अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इन कक्षाओं का उद्देश्य युवाओं को सुनियोजित मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी सफलता की संभावनाओं को बढ़ाना है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने नाम का पंजीयन कराने हेतु रोजगार कार्यालय, यूथ हब गीदम एवं भांसी या अपने नजदीकी शैक्षणिक संस्थान के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
रिपोर्टर - ए आर कर्मा
No Previous Comments found.