05 माओवादी कैडरों का समाज की मुख्यधारा में वापसी जिनमें से कुल 04 महिला माओवादी कैडर शामिल

दंतेवाड़ा: 05 माओवादी कैडरों पर 09 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।पुनर्वास करने वाले माओवादी कैडरों से प्राप्त सूचना तथा अन्य आसूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा कार्यवाही करते हुए इंसास, एसएलआर, बीजीएल सहित कुल 40 घातक हथियारों की बरामदगी विभिन्न डम्पों से की गई, जो नक्सल विरोधी अभियानों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैै।

पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ की पहल से प्रभावित होकर जिला दन्तेवाड़ा में वर्ष 2024 से आज दिनांक तक 607 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति पूर्ण एवं सामाजिक जीवन हेतु अग्रसर हुए। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित संयुक्त नक्सल उन्मूलन अभियानों में 92 माओवादियों को गिरफ्तार करने एवं 54 माओवादियों को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ो में मार गिराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
जिला दन्तेवाड़ा अन्य सीमावर्ती जिलों बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा के साथ अन्य संयुक्त नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल रहा जिसमें शीर्ष कैडरो के कई माओवादियों सहित नक्सली संगठन के अनेक माओवादियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई है।
दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC)  के पश्चिम बस्तर डिवीजन के एसीएम सोमे कड़ती, पार्टी सदस्य लखमा ओयाम, सरिता पोड़ियाम, जोगी कलमू एवं मोटी ओयाम जैसे प्रमुख नक्सल कैडर ने माओवादी संगठन के औचित्यहीनता एवं अंत को स्वीकारते हुए राष्ट्र की मुख्यधारा में लौट आये।
मुख्यधारा में लौट आये माओवादी कैडर्स के पुनर्वास, सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन के लिए अवसर प्रदान कर उन्हें समाज में अंगीकृत करने हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों के अनुरूप सार्थक प्रयास किये जा रहे है।
माओवादियों के डम्प से 08 नग एसएलआर रायफल, 03 नग इंसास रायफल, 01 नग कारबाईन, 01 नग 303 रायफल, 05 नग बीजीएल लाॅन्चर सहित कुल 40 हथियार बरामद कर वर्तमान में कमजोर हो चुके माओवादी संगठन के सैन्य बल क्षमता को आघात पहुंचाया है।
जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा पुलिस लाईन कारली में आज ‘‘पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास कार्यक्रम ओयाजित किया गया। इस अवसर पर DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) से जुड़े कुल 05 माओवादी कैडरो ने हिंसा का मार्ग त्याग कर समाज की मुख्याधारा में शामिल होने का निर्णय लिया।यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज  राकेश चौधरी कलेक्टर दन्तेवाड़ा  देवेश ध्रुव (भा0प्र0से0), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा  गौरव राय (भा.पु.से.), कमाण्डेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ  गोपाल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा  रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स दन्तेवाड़ा जितेन्द्र कुमार खुटे (रा.पु.से.),  अनिल कुमार झा (द्वितीय कमान अधिकारी) डीआईजी ऑफिस दन्तेवाड़ा, सतीश कुमार मलिक (द्वितीय कमान अधिकारी) 231वीं वाहिनीं सीआरपीएफ एवं सहायक कमाण्डेंट (आसूचना) डीआईजी ऑफिस दन्तेवाड़ा श्री विमल कुमार सहित केन्द्रीय सुरक्षा बलों तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
आत्मसमर्पण करने वाले कैडर में माओवादी संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें 01 भैरमगढ़ एरिया कमेटी (एसीएम), 03 भैरमगढ़ एरिया कमेटी (पार्टी सदस्य) एवं 01 गंगालूर एरिया कमेटी (पार्टी सदस्य) शामिल है। इन सभी पर मिलाकर लगभग 09 लाख रूपये की इनाम राषि घोषित है।
उल्लेखनीय है कि, आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों द्वारा प्रदान की गई सूचनाओं एवं अन्य खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण हथियारों की बरामदगी की गई है।
आज दिनांक 31 मार्च 2026 को आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की सूची -
1.एसीएम/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सोमे कड़ती पिता टोकडा कड़ती उम्र लगभग 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोदीपारा  थाना मिरतुर जिला बीजापुर (05 लाख)।
2.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी लखमा ओयाम पिता मोंडा ओयाम उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (01 लाख)।
3.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सरिता पोड़ियाम पिता पण्डरू पोड़ियाम उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिंगुम नयापारा थाना जंगला जिला बीजापुर (01 लाख)।
4.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी जोगी कलमू पिता सोमडा कलमू उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी नेण्ड्रा गोटूमपारा थाना बासागुडा जिला बीजापुर (01 लाख)।
5.पार्टी सदस्य/गंगालूर एरिया कमेटी मोटी ओयाम पिता हुंगा ओयाम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी पीडिया कुप्पागुडापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (01 लाख)।
इस असवर पर बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट किया कि ‘‘पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के माध्यम से हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वालें युवाओं को पुनर्वास, सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। इस पहल का उदेष्य क्षेत्र में स्थायी शांति, विकास और विश्वास के वातावरण को और अधिक सुद्ढ़ बनाना है, ताकी बस्तर क्षेत्र में शांति और प्रगति की नई संभावनाए साकार हो सके।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.