स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अभ्यर्थियों के मध्य आज एक महत्वपूर्ण एवं अंतिम बैठक सम्पन्न हुई

दंतेवाड़ा : इस बैठक में अभ्यर्थियों के भविष्य एवं स्थानीय युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर महोदय द्वारा NMDC को नई भर्ती अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
1.दोनों परियोजनाओं में आवेदन का अवसर
सभी अभ्यर्थियों को किरंदुल एवं बचेली दोनों परियोजनाओं में फॉर्म भरने का मौका देने पर जोर दिया गया।

2.योग्यता संबंधी शर्तों में संशोधन
  जो विज्ञापन में कट ऑफ डेट 14/06/25 के अनुसार 

RS-01 में केवल 8वीं पास की बाध्यता को हटाने की मांग की गई।

10वीं/12वीं पास अभ्यर्थियों को भी मौका देने की बात रखी गई।

RS-02 में ITI के बाद उच्च शिक्षा (BA, BSc, MA आदि) होने पर अपात्र घोषित करने वाली शर्त को हटाने की मांग की गई।

ओवर-क्वालिफाइड (अधिक योग्यता) होने पर अपात्र करने की शर्त हटाने पर जोर दिया गया।

3.आयु सीमा में छूट एवं पुनः आवेदन का अवसर
पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी।
जो आवेदन नहीं कर पाए, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने का मौका मिलेगा।
4.स्थानीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण एवं चयन
स्थानीय युवाओं के चयन को बढ़ाने हेतु बेहतर तैयारी व्यवस्था की जाएगी।कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया कि स्थानीय बच्चों को प्रशिक्षण देकर सक्षम बनाया जाएगा।
5.एक पोस्ट/एक परियोजना की बाध्यता हटाने की मांग
अभ्यर्थियों को एक ही परियोजना या पोस्ट तक सीमित रखने की शर्त हटाने की मांग की गई।
NMDC प्रबंधन ने इस पर जल्द निर्णय लेने की बात कही।
6.स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता
NMDC प्रशासन ने आश्वासन दिया कि इस भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
7.नई अधिसूचना जल्द जारी होगी
1–2 माह के भीतर नई भर्ती अधिसूचना जारी करने की बात कही गई।
अगर किसी युवा साथी या अभियार्थी को किसी पॉइंट से संतुष्ट नहीं हो तो क्लियर जानकारी आमने सामने वर्तालाप करने के लिए हम तैयार है आप से बात कर क्लियर करने के लिए डेट और समय तय कर बताये तो पहुंचेंगे ताकि आप सभी किसी बात को लेकर अनभिज्ञा मे न रहें।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.