साफ सफाई एवं प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें अधिकारी-कलेक्टर

दंतेवाड़ा - कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में  बैंक खातों के मिलान हेतु निर्देश जारी के संबंध में कहा गया कि स्थायी वित्त निर्देश 06, 2024 के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को बैंक खातों के स्टेटमेंट का केशबुक एवं कार्यालय लेखों से मिलान निश्चित समय सीमा कर लेवें। इसके साथ ही बैंक समाधान विवरण प्रस्तुत करने एवं खातों के प्रकटन से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया। इस जारी निर्देशों के अनुसार, सभी खातों की जांच एवं मिलान (रिकॉन्सिलिएशन) 31 दिसंबर 2025 तक की स्थिति में पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। 

इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में कहा गया कि इसके लिए पर्यटन स्थलों में पर्यटन गतिविधियां संचालित करने वाली पंचायतों की ओर से स्वच्छता टीम का गठन किया जाए जो न केवल स्थलों की साफ सफाई करेगी साथ ही साथ  वहां आने वाले पर्यटकों को प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के संबंध में कार्यवाही करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के दर्शनीय स्थलों में प्लास्टिक बोतले, पॉलीथिन के जमाव से स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो रही है। इसे रोकने के लिए प्रशासनिक प्रयास जरूरी है। यह भी कहा कि मुख्यालय में स्थित माई दंतेश्वरी के मंदिर तट पर स्थित शंकर नदी में भी फूल सहित अन्य पूजा सामग्रियों को प्रवाहित कर दिया जाता है यह भी पर्यावरण एवं स्वच्छता की दृष्टि से उचित नहीं है। इन सब उपयोग किए गए पूजा सामग्रियों फुल आदि के सुरक्षित निस्तारण हेतु कार्य योजना बनाएं। इसके साथ ही बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम से भंडारण रिपोर्ट की अद्यतन जानकारी अपडेट करने, जिले के 33 शहीद परिवारों में से जिनके पास पूर्व से ही बोर सुविधा हो उन्हें तारबाड़ी फेसिंग, की सुविधा उपलब्ध कराने, मिलेट कैफे में विद्युतीकरण, बायो मेडिकल वेस्ट के निपटान, प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्यघर योजना,के संबंध में वेडरों की बैठक आयोजित करने, जनगणना के संबंध में नियुक्त प्रगणकों की टीम को प्रशिक्षण के संबंध में भी कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही समय सीमा बैठक में विभागों के परस्पर लंबित मुददे और उसके निराकरण के लिए की गई कार्यवाही की भी कलेक्टर द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई।  बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, सहित सभी विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।

रिपोर्टर - ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.