हमारी जनगणना हमा hoरा विकास” छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत

दंतेवाड़ा : देशव्यापी जनगणना 2027 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम चरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जिसमें राज्य के प्रत्येक घर का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा। यह कार्य दो चरणों में संपन्न होगा-स्व-गणना  और प्रगणकों द्वारा घर-घर सर्वे। राज्य में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जो पूर्णतः ऐच्छिक है। इच्छुक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल (se-census.gov.in) पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं और एक सी आईटी प्राप्त कर सकते हैं। प्रगणक के घर आने पर नागरिक इस प्क् को साझा कर सकते हैं।

वहीं, जिन नागरिकों द्वारा स्व-गणना नहीं की जाएगी, उनके लिए 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान हर मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक मूलभूत जानकारी दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान एकत्र की गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत डेटा को सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में रखा जाता है और रिपोर्ट में केवल समग्र आंकड़े ही प्रकाशित किए जाते हैं। किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग टैक्स, पुलिस या अन्य जांच में नहीं किया जाता। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं और देश के विकास में अपना योगदान दें। “मेरी गणना-देश की ताकत” के संदेश के साथ लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.