गीदम पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा : जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन, एसडीओपी बारसूर श्री गोविंद दीवान के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गीदम निरीक्षक अमित बेरिया के नेतृत्व में थाना गीदम पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सफल कार्यवाही की गई है।
दिनांक 10.05.2026 को थाना गीदम पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गीदम स्थित मुर्गा बाजार के पास बैग में अंग्रेजी शराब एवं बीयर रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कन्हैया लाल यादव निवासी गीदम बताया। आरोपी के कब्जे से एक काले रंग के बैग में रखी अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई। जप्त मशरूका में ग्रेण्ड कोलम्बिया स्पेशल व्हीस्की 180 एमएल की कुल 35 नग एवं कांगरो 10000 स्ट्रांग बीयर 650 एमएल की कुल 10 नग शामिल है। साथ ही आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 620 रुपये भी जप्त की गई।
कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग 6,200/- रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
महत्वपूर्ण भूमिका
प्र0आर0 341 राजकुमार सिंह, प्र0आर0 642 हुंगा राम कडती, आर0 189 देवचरण मरकाम, आर0 65 देवेन्द्र नेताम एवं आर0 हरिराम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा


No Previous Comments found.