एनसीओआरडी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी
दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति एनसीओआरडी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व माह में दिए गए निर्देशों की विभागवार समीक्षा करते हुए नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर धु्रव ने पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त वाहनों की जप्ती के पश्चात राजसात एवं नीलामी की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी एवं कारोबार की रोकथाम हेतु डाक सेवा एवं कोरियर सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को सतर्क करते हुए सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिले में जारी ड्रग लाइसेंसों के सत्यापन, संचालित नशा मुक्ति केन्द्रों के नियमित निरीक्षण तथा जिले में संचालित एक-तिहाई दवाई दुकानों के निरीक्षण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को भी कहा गया। इसके अलावा जप्त किए गए ड्रग्स के सुरक्षित विनष्टीकरण की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर श्री धु्रव ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जिले में नशा मुक्त वातावरण स्थापित किया जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी श्री आर.के.बर्मन, डिप्टी कलेक्टर मूलचंद चोपड़ा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय रामटेके, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सहायक औषधि अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा


No Previous Comments found.