हर साल 12 मई को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है
दंतेवाड़ा : बड़े बचेली में यह दिन स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के समर्पण, सेवा और योगदान को सम्मान देने के लिए खास माना जाता है। इसी कड़ी में बचेली स्थित एनएमडीसी अपोलो अस्पताल में भी विश्व नर्स दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। अस्पताल परिसर में मोमबत्ती जलाकर एवं छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर नर्सों के सेवा भाव को नमन किया गया।
इस दौरान उपस्थित डाक्टरों और विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करती हैं। कोरोना महामारी के कठिन समय में नर्सों की भूमिका को भी याद किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न आयोजन हुए, केक काटकर विश्व नर्स दिवस मनाया गया और अंत में सभी ने सामूहिक रात्रि भोज का आनंद लिया।
रिपोर्टर : जी एल मरावी

No Previous Comments found.