पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.)द्वारा किया गया शुभारंभ

जिला दंतेवाड़ा में नवीन थाना टिकनपाल का पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.)द्वारा किया गया शुभारंभ।*

नवीन थाना टिकनपाल में थाना किरन्दुल के 08 ग्रामों टिकनपाल, चोलनार, समलवार, मदाड़ी, मड़कामीरास, कुटरेम, कलेपाल, कड़मपाल होंगे शामिल

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा - आम जनता को पुलिस तक सुगम एवं सरल पहुंच एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 09.01.2024 के परिपालन में थाना किरन्दुल क्षेत्र के 08 ग्रामों टिकनपाल, चोलनार, समलवार, मदाड़ी, मड़कामीरास, कुटरेम, कलेपाल, कड़मपाल के लिये पृथक से नवीन थाना टिकनपाल क्षेत्रांतर्गत अधिसूचित करने पर आज दिनांक 14.05.2026 को  पुलिस अधीक्षक महोदय गौरव राय (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल  कमलजीत पाटले, रक्षित निरीक्षक दंतेवाड़ा सुशील नौटियाल, थाना प्रभारी किरन्दुल  संजय यादव, थाना प्रभारी बचेली  प्रहलाद कुमार साहू, प्लाटून कमांडर चोलनार श्री मोहित बोहरे व अन्य स्टाफ की उपस्थिति में सशस्त्र बल कैंप चोलनार में अस्थायी तौर पर थाना टिकनपाल का उद्घाटन एवं रोजनामचा लेख कर नवीन थाना के कार्यों का शुभारंभ कर उप निरीक्षक दीनानाथ वैष्णव को थाने की प्रभार सौंपा गया।


रिपोर्टर दंतेवाड़ा ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.